मणिपुर में बांध के पास मिले तीन आईईडी
इंफाल, रविवार, 26 मई 2024। मणिपुर में सेना ने रविवार को इंफाल पूर्वी जिले के मफौ बांध के पास तीन इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर एक बड़ी घटना को टाल दिया। सेना के प्रवक्ता ने कहा कि माफौ बांध के पास नोंगडैम तांगखुल और एतम तांगखुल गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर ये आईईडी बरामद किए गए। एक नियमित क्षेत्र निगरानी अभियान के दौरान, सेना के जवानों ने सड़क के किनारे एक साथ रखे हुए तीन आईईडी को बरामद किया। सेना की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की। इसके बाद, बम निरोधक दस्ता उस स्थल पर पहुंचा और आईईडी को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया, जिससे स्थानीय लोगों को जानमाल के संभावित नुकसान और घायल होने से बचाया जा सका।
Similar Post
-
नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई ने पूरक आरोपपत्र दाखिल किया
नई दिल्ली, बुधवार, 14 अक्टूबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सी ...
-
हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़: आयुध कारखाने की मुहर वाले हथियार बरामद, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 14 अक्टूबर 2026। दिल्ली में रोहिणी जिले के वि ...
-
पड़ोसी राज्य केरल में खनिजों के परिवहन पर प्रतिबंध जारी रहेगा : तमिलनाडु के मंत्री
तेनकासी (तमिलनाडु), बुधवार, 14 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के पर्याव ...
