प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्य पर करीबी नजर रख रही हूं : ममता
कोलकाता, मंगलवार, 28 मई 2024। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के तटीय इलाकों में चक्रवात ‘रेमल’ से पहुंचे नुकसान को लेकर मंगलवार को चिंता जतायी और कहा कि वह प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों पर करीबी नजर रख रही हैं। उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन के प्रति भी संवेदनाएं व्यक्त कीं। बनर्जी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं चक्रवात ‘रेमल’ के मद्देनजर सभी के सुरक्षित होने की कामना करती हूं और मैं मृतकों के परिजनों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।’’
उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि यह मुश्किल वक्त जल्द ही खत्म हो जाएगा। उन्होंने चक्रवात के कारण परेशानी में फंसे लोगों की मदद करने वाले सभी व्यक्तियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं राहत कार्यों पर करीबी नजर रख रही हूं, मैं उन भाइयों और बहनों का हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहती हूं जो इस गंभीर स्थिति में लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। हम कामयाब होंगे।’’ चक्रवात ‘रेमल’ के कारण छह लोगों की मौत हो गयी है। राज्य के तटीय क्षेत्रों ने सोमवार को इस चक्रवात का दंश झेला और इससे राज्य में बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान होने की खबर है।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
