उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सपत्नीक पहुंचे कैंची धाम
नैनीताल, गुरुवार, 30 मई 2024। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नैनीताल के प्रसिद्ध कैंची धाम पहुुंच गये हैं। उन्होंने यहां नीब करौरी महाराज के दर्शन किये। उप राष्ट्रपति बरेली से हेलीकाप्टर से सीधे हल्द्वानी के कैंट हेलीपैड पहुंचे। यहां पहले से मौजूद राज्यपाल लेफ्टिेनेंट जनरल (अप्रा) गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने उनकी अगुवानी की। इसके बाद वह कार से सीधे कैंची धाम पहुंचे। कैंची धाम में उन्होंने बाबा नीम करौरी महाराज के दर्शन किये। उन्होंने कुछ देर ध्यान भी लगाया।
प्रशासन की ओर से उप राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है। उप राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर कैंची धाम में इस दौरान पर्यटकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रही। सुरक्षा के लिहाज से पत्रकारों को भी उप राष्ट्रपति के दौरे से दूर रखा गया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों की ओर से उप राष्ट्रपति को मंदिर के इतिहास और नीब करौरी महाराज के बारे में जानकारी दी गयी। इस दौरान महामहिम राज्यपाल और कैबिनेट मंत्री गणेशी जोशी के अलावा पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
