राशन घोटाला : ईडी ने बंगाली अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता को पांच जून को पेश होने को कहा
कोलकाता, गुरुवार, 30 मई 2024। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल में कथित राशन वितरण घोटाले की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को बंगाली अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता को समन जारी कर पांच जून को एजेंसी के अधिकारियों के समक्ष पेश होने को कहा। एक अधिकारी ने बताया कि सेनगुप्ता को कोलकाता स्थित एजेंसी के कार्यालय में ईडी अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। ईडी अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”उन्हें (सेनगुप्ता को) पांच जून की सुबह हमारे अधिकारियों के समक्ष पेश होना है।” ईडी ने सेनगुप्ता से 2019 में रोज वैली चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में भी पूछताछ की थी। बंगाली अभिनेत्री से टिप्पणी के लिए कई प्रयासों के बावजूद संपर्क नहीं हो सका। परिवार से जुड़े कुछ सूत्रों ने दावा किया कि अभिनेत्री निजी कारणों से फिलहाल अमेरिका में हैं।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
