केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 मई 2024। देश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश होने के आसार के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को केरल के तट पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल में पहुंच गया है और आज पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों की ओर आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान से एक दिन पहले ही मानसून ने केरल के तटों पर दस्तक दे दी। अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में सामान्य मानसून की शुरुआत पांच जून तक हो सकती है।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
