चारधाम यात्रा पर अब तक 13,84,688 श्रद्धालुओं ने किये दर्शन
देहरादून, शुक्रवार, 31 मई 2024। उत्तराखंड में प्रचलित गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ अर्थात चारों धाम में कपाट खुलने के बाद से गुरुवार रात्रि दस बजे तक कुल 13,84,688 (तेरह लाख, चौरासी हजार, छह सौ अठासी) श्रद्धालुओं पहुंच चुके थे। इस दौरान, विभिन्न स्वास्थ्य कारणों से कुल 71 लोगों का इन धामों में अवसान हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को रात्रि दस बजे तक मात्र बारह घंटे में केदारनाथ धाम में एक श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मृत्यु हुई है। अब तक यहां कुल 34 की देह का अवसान हो चुका है। वहीं यमुनोत्री में कल दो श्रद्धालुओं की मृत्यु होने के बाद मृतकों की संख्या 15 हो गई। इससे पूर्व, अभी तक बदरीनाथ में 16 और गंगोत्री में छह श्रद्धालुओं का परलोक गमन हुआ है।
Similar Post
-
केजरीवाल ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र, कहा: न्याय होता हुआ दिखना भी चाहिए
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्र ...
-
सरकार ने बाल पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए, 31 जुलाई अंतिम तिथि
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। सरकार ने सोमवार को बच्चों की अ ...
-
अजहरुद्दीन ने विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली
हैदराबाद, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अज ...
