कश्मीरी गेट मेट्रो थाने में आग लगी, कोई जनहानि नहीं
नई दिल्ली, शनिवार, 01 जून 2024। उत्तरी दिल्ली में कश्मीरी गेट मेट्रो थाने में देर रात आग लग गयी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात करीब 12:45 बजे आग लगने के बारे में एक कॉल आयी जिसके बाद 12 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गयीं। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन थाने का एक हिस्सा आग में क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें मालखाना भी शामिल है जहां मामलों से संबंधित सामान को रखा जाता है। अधिकारी ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।
Similar Post
-
नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई ने पूरक आरोपपत्र दाखिल किया
नई दिल्ली, बुधवार, 14 अक्टूबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सी ...
-
हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़: आयुध कारखाने की मुहर वाले हथियार बरामद, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 14 अक्टूबर 2026। दिल्ली में रोहिणी जिले के वि ...
-
पड़ोसी राज्य केरल में खनिजों के परिवहन पर प्रतिबंध जारी रहेगा : तमिलनाडु के मंत्री
तेनकासी (तमिलनाडु), बुधवार, 14 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के पर्याव ...
