ओडिशा में कंटाबांजी के पास मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे
भुवनेश्वर, शनिवार, 01 जून 2024। पूर्व तटीय रेलवे (ईसीओआर) के संबलपुर मंडल में कंटाबांजी स्टेशन के पास शुक्रवार की रात मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गये जिससे अप और डाउन लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गयी। ईसीओआर के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। आवश्यक सुधारकार्य के बाद सुबह 07.00 बजे तक ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गयी। इस बीच जूनागढ़ रोड से आज रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 08276 जूनागढ़ रोड-रायपुर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
