मिजोरम में 9.7 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद, तीन लोग गिरफ्तार
आइजोल, शनिवार, 01 जून 2024। मिजोरम के चंफाई जिले में तीन अलग-अलग अभियानों में 9.7 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की गई और इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। असम राइफल्स ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि 30 मई की रात असम राइफल्स और राज्य पुलिस के अभियान के दौरान मेलबुक गांव से 146 ग्राम, ज़ोटे से 22 ग्राम और चंफाई-आइजोल मार्ग स्थित एक क्षेत्र से 1.2 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। असम राइफल्स ने बताया कि इस सिलसिले में मादक पदार्थों के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बयान में कहा गया कि बरामद हेरोइन और गिरफ्तार तीनों तस्करों को राज्य पुलिस को सौंप दिया गया।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
