‘विश्व पर्यावरण दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन’
विशाखापत्तनम, रविवार, 02 जून 2024। विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र की कॉर्पोरेट इकाई, आरआईएनएल के पर्यावरण प्रबंधन विभाग ने विश्व पर्यावरण दिवस (पांच जून) के उपलक्ष्य में तृष्णा मैदान में खेल विभाग के सहयोग से रविवार को यहां एक साइकिल रैली का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरआईएनएल के निदेशक (परियोजना) एवं अतिरिक्त प्रभार निदेशक (संचालन) एके बागची ने मैदान में साइकिल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को जीवन (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) की शपथ दिलाई। विशाखापत्तनम स्टील प्लांट के उक्कुनगरम टाउनशिप में लगभग चार किमी की रैली में सौ से अधिक बच्चों ने ''भूमि पुनर्स्थापन'' और ''धरती माँ को बचाओ'' जैसे कैप्शन प्रदर्शित करने वाली तख्तियों के साथ साइकिल रैली में सक्रिय रूप से भाग लिया।
इस अवसर पर श्री बागची ने साइकिल रैली में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए छोटे बच्चों की सराहना की। उन्होंने कहा बच्चे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आरआईएनएल के अभियान के ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के हिस्से के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आरआईएनएल के पर्यावरण प्रबंधन विभाग (एनएएमडी) की सराहना की। साइकिल रैली प्राकृतिक संसाधनों, पर्यावरण और सभी के स्वास्थ्य को बचाने के संदेश के साथ आयोजित की गई थी।
आरआईएनएल के मुख्य महाप्रबंधक (सेवाएं) प्रवीण कुमार , बच्चों, युवाओं, पर्यावरण प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और आरआईएनएल के अन्य कर्मचारियों ने साइकिल रैली में सक्रिय रूप से भाग लिया। साइकिल रैली के अंत में सभी प्रतिभागियों को महाप्रबंधक ,पर्यावरण प्रबंधन विभाग-प्रभारी एवं विभागाध्यक्ष जी. फणी कुमार द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
