छत्तीसगढ़: अंबिकापुर के होटल में लगी आग, कोई हताहत नहीं
अंबिकापुर, सोमवार, 03 जून 2024। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के एक होटल में सोमवार को आग लग गई। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित राधे कृष्णा होटल में आज अचानक आग लग गई तथा आग की लपटें होटल से लगे खेल सामानों की दुकान तक फैल गई। सोशल मीडिया पर जारी घटना की तस्वीरों में परिसर से गहरा धुआं उठता दिखाई दे रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही होटल में मौजूद लोग परिसर से बाहर आ गए तथा आसपास की आवासीय इमारतों में रहने वाले लोगों को भी इसकी सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां प्रयासरत हैं। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने या होटल के भीतर किसी के फंसे होने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
