हिमाचल प्रदेश में उप्र की दो पर्यटक ब्यास नदी में डूबीं
मनाली (हिमाचल प्रदेश), मंगलवार, 04 जून 2024। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मनाली के निकट ब्यास नदी में सोमवार को उत्तर प्रदेश की दो पर्यटक डूब गईं। पर्यटक तस्वीरें लेते समय नदी में फिसली । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आंचल (17) और मीनू (24) अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनाली घूमने आई थीं और मनाली से करीब दो किलोमीटर दूर वशिष्ठ मोड़ में एक चट्टान पर फोटो खींचते समय वे दुर्घटनावश नदी में गिर गईं।
पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी आंचल का शव दुर्घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद किया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस उपायुक्त (डीएसपी) मनाली के डी शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मनाली से एक पुलिस दल घटनास्थल पर है और दूसरी युवती का पता लगाने के लिए खोज एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है। इसी तरह की एक घटना में मनाली से करीब 4 किलोमीटर दूर नेहरू कुंड के पास 26 मई को मध्य प्रदेश और तेलंगाना के दो पर्यटक डूब गए थे, क्योंकि सेल्फी लेते समय महिला का पैर फिसल गया था जबकि उसे बचाने के दौरान लड़का भी गिर गया था।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
