सुखाेई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 जून 2024। वायु सेना का एक सुखोई लड़ाकू विमान मंगलवार को नासिक के सिरसा गांव क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया हालाकि विमान के दोनों पायटल सुरक्षित हैं। हिन्दुस्तान ऐराेनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के प्रवक्ता ने बताया कि विमान ने एचएएल के नासिक स्थित केन्द्र से प्रशिक्षण उडान भरी थी और इसे एचएएल के पायलट उडा रहे थे। उन्होंने कहा कि विमान में गड़बड़ी होते ही दोनों पायलट समय रहते पैराशूट के जरिये बच निकलने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि पायलट ने दुर्घटना का कारण तकनीकी गड़बड़ी बताया है । उन्होंने कहा कि दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता जांच के बाद ही चलेगा।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
