दिल्ली में नेत्र अस्पताल में भीषण आग लगी
नई दिल्ली, बुधवार, 05 जून 2024। दिल्ली में लाजपत नगर के विनोबा पुरी इलाके में आई-7 अस्पताल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गयी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद आग बुझाने के लिए तत्काल 16 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, ''हमें पूर्वाह्न 11:29 बजे दिल्ली के लाजपत नगर के विनोबा पुरा इलाके में आई-7 अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद 16 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अभी तक किसी के हताहत होने की रिपोर्टे नहीं है।
Similar Post
-
पटियाला में अवैध हथियारों का मॉड्यूल पकड़ा गया, तीन गिरफ्तार
चंडीगढ़, शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2026। पंजाब पुलिस ने पटियाला में ...
-
दिल्ली की अदालत ने मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ नए जमानती वारंट जारी किए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2026। दिल्ली की एक अदालत ने 2018 के ...
-
ISRO ने लॉन्च किया तीसरी पीढ़ी का NavIC सैटेलाइट, NVS-02 की नाकामी के बाद उठाया कदम
नई दिल्ली, शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान ...
