इस बार 100 करोड़ की रेड, पूरी हुई रेड 2 शूटिंग
बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की आने वाली फिल्म रेड 2 की शूटिंग पूरी हो गई है। अजय देवगन ने वर्ष 2018 में सुपरहिट फिल्म रेड में काम किया था। अब रेड की सीक्वल रेड 2 आ रही है। रेड 2 में अजय देवनग आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के रूप में नजर आने वाले हैं। अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रेड 2 की शूटिंग व्यापक रूप से उत्तर प्रदेश, राजस्थान में की गई है। फिलहाल यह फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में है। इस बार फिल्म की कहानी करीब सौ करोड़ रुपए के टैक्स घोटाला करने वाले उत्तर प्रदेश के एक राजनेता और व्यवसायी की सत्य कहानी के इर्द-गिर्द बुनी गई है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
