संसद सुरक्षा चूक मामला: दिल्ली पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 07 जून 2024। दिल्ली पुलिस ने संसद सुरक्षा चूक मामले में शुक्रवार को यहां एक अदालत में छह आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदीप कौर के समक्ष दायर 1000 पन्नों के आरोपपत्र में आरोपी के तौर पर मनोरंजन डी, ललित झा, अमोल शिंदे, महेश कुमावत, सागर शर्मा और नीलम आजाद के नाम हैं। अंतिम रिपोर्ट ‘विधिविरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम’ (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के संबंधित प्रावधानों के तहत दाखिल की गई थी।
विशेष सरकारी अभियोजक अखंड प्रताप सिंह ने अदालत के समक्ष यह भी कहा कि आईपीसी की धारा 186 और यूएपीए की धारा 13 के तहत अभियोजन के लिए स्वीकृति का भी इंतजार है जिसके लिए पूरक आरोपपत्र दो सप्ताह के अंदर दाखिल किया जाएगा। अदालत ने पूरक आरोपपत्र दाखिल करने के लिए 15 जुलाई की तारीख तय की है। सभी छह आरोपियों की न्यायिक हिरासत समाप्त होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया था और उनकी न्यायिक हिरासत 15 जुलाई तक बढ़ा दी गई।
Similar Post
-
बिश्नोई गिरोह ने केजरीवाल से सात करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी, नहीं देने पर मौत की धमकी दी
मोहाली, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। पंजाब पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आ ...
-
केरलम: माकपा, कॉजपा ने प्रदर्शनकारी एलपीएसटी रैंक धारकों का समर्थन किया
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट ...
-
सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से मुलाकात की
श्रीनगर, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआ ...
