दिल्ली में आने वाले पानी का प्रवाह कम करके लोगों के खिलाफ ‘षड्यंत्र रच रहा हरियाणा’ : आतिशी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 07 जून 2024। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि यदि हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय राजधानी के लिए पानी छोड़ भी दे तो भी शहर में जल संकट का हल नहीं होगा, क्योंकि हरियाणा ने आने वाले पानी का प्रवाह ‘कम’ कर दिया है। वजीराबाद बैराज का दौरा कर आतिशी ने जल स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने हरियाणा पर आरोप लगाया कि ‘हरियाणा उच्चतम न्यायालय के पीठ पीछे दिल्ली के लोगों के खिलाफ साजिश रच रहा है।’ पीटीआई वीडियो से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘वजीराबाद में यमुना का जल स्तर 2 जून को 671 फुट से घटकर शुक्रवार को 669.7 फुट हो गया है। अगर जल स्तर इतना नीचे चला गया तो जल उपचार संयंत्र दिल्ली के लोगों को पानी कैसे देंगे।
उनकी यह टिप्पणी उच्चतम न्यायालय द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार को राष्ट्रीय राजधानी में 137 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ने का निर्देश दिए जाने के एक दिन बाद आई है। न्यायालय ने सुनवाई के दौरान हरियाणा से जल के प्रवाह को सुगम बनाने के लिए कहा है। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि पानी को लेकर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। राजधानी दिल्ली इस भीषण गर्मी में जल संकट से जूझ रही है। आतिशी ने कहा, ‘अगर हिमाचल प्रदेश पानी छोड़ भी देता है तो इससे जल संकट की समस्या का हल नहीं होगा, क्योंकि हरियाणा ने दिल्ली के लिए अपने हिस्से का पानी कम कर दिया है। हम सोमवार को उच्चतम न्यायालय को हरियाणा द्वारा दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं छोड़ने के बारे में सूचित करेंगे।’
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
