सीबीआई ने बीआरएस नेता कविता के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 07 जून 2024। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित शराब नीति ‘घोटाले’ से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के. कविता के खिलाफ यहां एक अदालत में शुक्रवार को पूरक आरोपपत्र दायर किया। विशेष सीबीआई न्यायाधीश कावेरी बावेजा इस आरोपपत्र पर आज सुनवाई कर सकती हैं। कविता इस मामले में फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। वह प्रवर्तन निदेशलय (ईडी) द्वारा दर्ज किए गए धनशोधन के मामले में भी न्यायिक हिरासत में हैं।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
