गुजरात में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल
सूरत, शनिवार, 08 जून 2024। गुजरात के सूरत शहर में सड़क किनारे बैठे लोगों के समूह को एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे एक लड़के और उसके चाचा की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उतरन थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शहर के बाहरी रिंग रोड पर शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे हुई। उन्होंने कहा ‘कार के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण वह सड़क से उतर गई और सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में आठ साल के वियान और उसके 32 वर्षीय चाचा संकेत बावरिया की मौत हो गई। पुलिस निरीक्षक ए डी महंत ने कहा कि कार अहमदाबाद से आ रही थी तभी उसके चालक को झपकी आ गई। कार चालक की पहचान यज्ञेश गोहिल (40) के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
