दिल्ली के नरेला में फैक्टरी में आग लगने से तीन लोगों की मौत, छह घायल
नई दिल्ली, शनिवार, 08 जून 2024। राष्ट्रीय राजधानी के नरेला में शनिवार तड़के एक खाद्य प्रसंस्करण इकाई में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। दिल्ली पुलिस के अनुसार एक पाइपलाइन में गैस रिसाव होने के कारण आग लग गई, जिससे कंप्रेसर ज़्यादा गरम होने के बाद फट गया। पुलिस और अग्निशमन विभाग ने बताया कि आज तड़के तीन बजकर 38 मिनट पर उन्हें फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। आग पर काबू पाने के लिए तुरंत 16 दमकल मौके पर भेजे गये।
दिल्ली अग्निशमन सेवा निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, ''अग्निशमन विभाग को सुबह करीब 3:38 बजे नरेला इलाके से आग लगने की सूचना मिली। विभाग ने कुल 16 दमकलों को घटनास्थल पर रवाना किया। अग्निशमन सेवा कर्मी द्वारा चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया। उन्हाेंने कहा, ''पुलिस ने नौ पीड़ितों को बचाया और उन्हें नरेला के एसएचआरसी अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों का मृत घोषित कर दिया।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
