केरल के दो जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 09 जून 2024। केरल के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के कारण जारी भारी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को राज्य के दो जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी ने उत्तरी जिलों कन्नूर और कासरगोड़ में ‘ऑरेंज अलर्ट’, जबकि राज्य के अन्य 10 जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। ‘रेड अलर्ट’ 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से अधिक यानी भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की ओर संकेत करता है, जबकि ‘ऑरेंज अलर्ट’ का अर्थ 11 से 20 सेंटीमीटर तक यानी भारी वर्षा और ‘येलो अलर्ट’ का मतलब छह से 11 सेंटीमीटर के बीच यानी भारी वर्षा है। केरल राज्य आपद प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने कहा कि कोल्लम, इडुक्की, कोझिकोड और कन्नूर जिलों में एक से दो स्थानों पर मध्यम वर्षा होने और तूफान आने की आशंका है। इसके अलावा केरल के कुछ हिस्से में हल्की वर्षा होने का अनुमान है।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
