मुनक नहर में पर्याप्त पानी नहीं छोड़ा गया तो दिल्ली में बड़ा संकट आ सकता है: आतिशी
नई दिल्ली, रविवार, 09 जून 2024। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि मुनक नहर से राष्ट्रीय राजधानी के लिए 1,050 क्यूसेक पानी छोड़ा जाए, अन्यथा अगले एक-दो दिन में दिल्ली में बड़ा संकट पैदा हो सकता है। पत्र में उन्होंने कहा कि दिल्ली में सात जलशोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) यमुना से जल की आपूर्ति पर निर्भर हैं और कच्चे पानी की कमी के कारण हमारे जलशोधन संयंत्र अपनी अधिकतम क्षमता पर काम करने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि मुनक से दिल्ली को करीब 1,050 क्यूसेक पानी मिलना चाहिए, लेकिन आपूर्ति कम हो गई है।
आतिशी ने कहा, ‘‘मुनक नहर से पानी घटकर 840 क्यूसेक रह जाने से दिल्ली अपने सात जल संयंत्रों से पर्याप्त पानी नहीं जुटा पाएगी।’’ उन्होंने पत्र में कहा, ‘अगर हरियाणा आज पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं छोड़ता है तो अगले एक-दो दिन में दिल्ली में बड़ा संकट पैदा हो जाएगा, इसलिए मैं आपसे विनम्र अनुरोध करती हूं कि मुनक नहर से दिल्ली के लिए 1,050 क्यूसेक पानी छोड़ा जाए।’ पत्र में कहा गया, ‘जैसा कि आप जानते हैं, दिल्ली अपनी दैनिक जरूरतों के लिए यमुना के पानी पर निर्भर है। पिछले कुछ दिनों से हरियाणा मुनक नहर में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं छोड़ रहा है। इसके परिणामस्वरूप राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।’
Similar Post
-
केजरीवाल ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र, कहा: न्याय होता हुआ दिखना भी चाहिए
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्र ...
-
सरकार ने बाल पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए, 31 जुलाई अंतिम तिथि
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। सरकार ने सोमवार को बच्चों की अ ...
-
अजहरुद्दीन ने विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली
हैदराबाद, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अज ...
