बॉक्स ऑफिस पर छायी मुंज्या, 3 दिन में निकाली लागत
शरवरी वाघ, अभय वर्मा, मोना सिंह और सत्यराज स्टारर फिल्म मुंज्या 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस हॉरर कॉमेडी ड्रामा को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। पहले दिन जहां इसकी कुल कमाई 4.21 करोड़ रुपए की हुई थी, वहीं दूसरे दिन शनिवार को इसने 7.25 करोड़ रुपए की जबरदस्त कमाई की। अब इसके तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। रविवार (9 जून) को इसने 8 करोड़ रुपए कमाए। अब तक फिल्म ने लगभग 20 करोड़ की कमाई कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने अपना बजट वसूल कर लिया है। अब जो भी कमाई होगी वो मुनाफे से भरपूर होगी। फिल्म की कहानी साल 1952 से शुरू होती है, जहां एक ब्राह्मण लड़के ‘मुंज्या’ को अपने से कई साल बड़ी लड़की ‘मुन्नी’ से प्यार हो जाता है। वो उससे शादी करना चाहता है लेकिन ऐसा हो नहीं पाता, फिर वो काला जादू का सहारा लेता है जिसमें उसकी जान चली जाती है। फिर ‘मुंज्या’ को एक एनिमेटेड किरदार में बदल दिया जाता है, जो दिखने में खौफनाक लगता है। 'स्त्री', 'रूही' और 'भेड़िया' के बाद मैडॉक अपने सुपरनैचुरल यूनिवर्स की चौथी फिल्म 'मुंज्या' लेकर आया है।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
