Samsung Galaxy Watch FE होगी 24 जून को लॉन्च
Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy Watch FE पर काम कर रहा है। हाल ही में आई लीक के अनुसार, Galaxy Watch FE 24 जून को लॉन्च होने की संभावना है। X पर यह खुलासा मिस्ट्रीलूपिन द्वारा किया गया है। खास बात यह है कि यह स्मार्टवॉच हाल ही में ई-कॉमर्स साइट Amazon पर समय से पहले लिस्टेड हो गई थी। यहां हम आपको Galaxy Watch FE के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Samsung Galaxy Watch FE Expected Price
- Samsung की इस डिवाइस में "FE" का मतलब फैन एडिशन है, जिसे Samsung द्वारा अपने फैंस के लिए पेश किया जाता है। यह पहली बार है जब Samsung Galaxy Watch लाइनअप में FE एडिशन जारी किया जा रहा है। पिछली लीक से पता चला है कि Samsung Galaxy Watch FE तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, सिल्वर और पिंक गोल्ड में आएगी। Samsung Galaxy Watch FE की कीमत 199 यूरो (लगभग 17,951 रुपये) है।
Samsung Galaxy Watch FE Specifications
- Samsung Galaxy Watch FE एंट्री लेवल वियरेबल होने की उम्मीद है, Galaxy Watch FE में मौजूदा Galaxy Watch 4 जैसे फीचर्स मिलने की अफवाह है, जिसमें सेलुलर डाटा वेरिएंट भी शामिल है। स्मार्टवॉच में 396 x 396 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाली 1.2 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसमें 1.5GB रैम और 16GB स्टोरेज मिलेगी। इस स्मार्टवॉच में Exynos W920 ड्यूल-कोर 1.18GHz प्रोसेसर हो सकता है। यह स्मार्टवॉच 247mAh बैटरी की के साथ लगभग 30 घंटे चलने की उम्मीद है। आगामी स्मार्टवॉच Samsung One UI Watch 5.0 पर बेस्ड होने की उम्मीद है। सेंसर के मामले में Galaxy Watch FE एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, बायोइम्पेडेंस एनालिसेज, ईसीजी सेंसर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, ब्राइटनेस सेंसर और हार्ट रेट (ऑप्टिकल) से लैस हो सकता है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
