दिल्ली में इस बार बाढ़ नहीं आएगी: मंत्री सौरभ भारद्वाज
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 जून 2024। दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को कहा कि इस बार राजधानी में बाढ़ नहीं आएगी, क्योंकि यमुना नदी को उसके पानी के प्रवाह के लिए साफ रास्ता मिल जाएगा। नदी से गाद निकालने के कार्य का जायजा लेने के लिए सौरभ भारद्वाज ने आईटीओ बैराज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बैराज हरियाणा सरकार के अधिकार क्षेत्र में है और पिछले वर्ष दिल्ली में बाढ़ ‘इसके गेट बंद करने के कारण’ आई थी। सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘इस बार बाधा वाले स्थानों पर पायलट कट तैयार किए गए हैं। जैसे ही पानी यमुना में तेज प्रवाह से बहेगा, वह अवरोधों को हटा देगा। यमुना को एक साफ रास्ता मिलेगा और इससे बाढ़ जैसी स्थिति नहीं बनेगी। मैं सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री के तौर पर कह सकता हूं कि इस बार बाढ़ नहीं आएगी।’ पिछले वर्ष भारी बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी और 25,000 से अधिक लोगों को जलमग्न इलाकों से बाहर निकाला गया था।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
