शिवसेना के प्रतापराव जाधव ने स्वास्थ्य, आयुष राज्य मंत्री का पदभार संभाला
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 जून 2024। शिवसेना के सांसद प्रतापराव जाधव ने मंगलवार को केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में कार्यभार संभालने से पहले जाधव ने अपने आवास पर एक पौधा लगाया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अंगदान करने का संकल्प लिया। जाधव 1995 से 2009 के बीच तीन बार महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य रहे और 1997 से 1999 तक खेल, युवा कल्याण और सिंचाई मंत्री के रूप में काम किया। वह 2009, 2014, 2019 और 2024 में बुलढाणा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए। सांसद के रूप में वह ग्रामीण विकास और पंचायती राज मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष तथा संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष जैसे प्रमुख पदों पर कार्य कर चुके हैं।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
