जम्मू में निजी नशा मुक्ति केंद्रों के निरीक्षण के दौरान विसंगतियों का पता चला
जम्मू, गुरुवार, 13 जून 2024। जम्मू में विभिन्न निजी नशा मुक्ति केंद्रों के औचक निरीक्षण में रिकॉर्ड रखने और संचालन प्रोटोकॉल में विसंगतियां सामने आई हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि जम्मू के जिला मजिस्ट्रेट सचिन कुमार वैश्य के निर्देश पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अनुसुयाल जामवाल और शिशिर गुप्ता के नेतृत्व में अधिकारियों ने कई निजी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण पुलिस दल, राजस्व और स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी में किया गया। अधिकारी ने बताया कि इस मामले मे आगे की जांच के लिए नशा मुक्ति केंद्रों से फाइल, रिकॉर्ड और दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इन केंद्रों को नोटिस जारी करेगा और पाई गई कमियों के लिए स्पष्टीकरण मांगेगा। अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन ने नशीले पदार्थों की समस्या के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है और नशे की लत से जूझ रहे व्यक्तियों के पुनर्वास प्रयासों को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Similar Post
-
मराठा आरक्षण आंदोलन के लिए मुंबई मार्च जरूर होगा : जरांगे
जालना, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। मराठा आरक्षण आंदोलन के कार्यकर् ...
-
मानवाधिकार आयोग ने गुरुवायूर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर रिपोर्ट मांगी
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। राष्ट्रीय मानवाधिकार आ ...
-
सीबीआई ने ठगी के मामले में फरार आरोपी को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब ...
