झारखंड में सड़क दुर्घटना में पांच की मौत 6 घायल
रांची, शुक्रवार, 14 जून 2024। झारखंड में गढ़वा-श्री बंशीधरनगर मुख्य सड़क पर भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई । पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गढ़वा-श्री बंशीधरनगर मुख्य सड़क पर पाल्हे गांव के शिव मंदिर के पास गुरुवार मध्य रात्रि के बाद एक बजे रात में एक टेंपो को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई जभकि छह लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी लोगों का गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी थाना क्षेत्र के महुली गांव के केशनाथ के 45 वर्षीय पुत्र बिमलेश कुमार कनोजिया, गढ़वा के रमना थाना क्षेत्र के सीरियाटेंगर गांव के सुरेश भुइयां के 28 वर्षीय पुत्र अरुण भुइयां, रमाशंकर भुइयां के 25 वर्षीय पुत्र विकेश भुइयां, विनोद राम के 20 वर्षीय पुत्र अरविंद भुइयां और रामवृक्ष भुइयां के 50 वर्षीय पुत्र राजकुमार भुइयां शामिल हैं।
घायलों में गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र के सीरियाटेंगर गांव के राम प्रसाद राम के पुत्र मिथिलेश भुइयां, महावीर भुइयां के पुत्र उमेश भुइयां, रामप्रसाद भुइयां के पुत्र राकेश भुइयां, रहमुदिन अंसारी के पुत्र मेराज अंसारी, रामचंद्र भुइयां के पुत्र संजय भुइयां व दुद्धी थाना क्षेत्र महुली गांव निवासी रामचंद्र भुइयां के पुत्र मिथलेश भुइयां शामिल हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये सभी लोग एक ही ऑटो में सवार होकर अपने गांव से श्री बंशीधरनगर रेलवे स्टेशन जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। सभी को जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन से नौकरी के लिए गुजरात के जामनगर जाना था।
Similar Post
-
अंडमान में 36 हजार करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ नष्ट किए गए
श्री विजयपुरम, शनिवार, 14 मार्च 2026। अंडमान और निकोबार पुलिस न ...
-
मेघालय: हिंसा प्रभावित पश्चिम गारो हिल्स जिले में कर्फ्यू की अवधि बढ़ाई गई
मेघालय, शनिवार, 14 मार्च 2026। मेघालय के हिंसाग्रस्त पश्चिम गार ...
-
द्रमुक के नेतृत्व वाला गठबंधन एलपीजी मुद्दे पर 15 मार्च को विरोध प्रदर्शन करेगा
चेन्नई, शनिवार, 14 मार्च 2026। तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषग ...
