बंगाल सरकार सितंबर-अक्टूबर में आयोजित कर सकती है औद्योगिक प्रदर्शनी
कोलकाता, शुक्रवार, 14 जून 2024। पश्चिम बंगाल सरकार राज्य के उद्योगों और विनिर्माण क्षेत्र से संबंधित प्रदर्शनी आयोजित कर सकती है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोलकाता के पास न्यू टाउन क्षेत्र स्थित ‘विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर’ में ‘शोकेस बंगाल’ नाम से 20 सितंबर से छह अक्टूबर तक प्रदर्शनी आयोजित किए जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में निर्णय बृहस्पतिवार को लिया गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘राज्य के उद्योगों और विनिर्माण क्षेत्र से संबंधित प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि इसी प्रदर्शनी में ‘बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट’ (बीजीबीएस) के अगले सत्र की तिथि भी घोषित की जा सकती है। राज्य ने पिछले वर्ष नवबंर में ‘बीजीबीएस- 2023’ के सातवें संस्करण का आयोजन किया था, जिसमें कई देशों के नेताओं,प्रमुख हस्तियों तथा गणमान्य लोगों ने भाग लिया था। बीजीबीएस हर दो साल में आयोजित की जाती है।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
