रामफोसा दोबारा दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति निर्वाचित
केपटाउन, शनिवार, 15 जून 2024। दक्षिण अफ्रीका की सत्तारुढ़ अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) के नेता सिरिल रामफोसा को संसद ने अगले पांच साल के लिए शुक्रवार को दोबारा राष्ट्रपति चुन लिया है। मुख्य न्यायाधीश रेमंड जोडो ने नेशनल असेंबली की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए घोषणा की कि राष्ट्रपति चुनाव में श्री रामफोसा को 283 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी इकोनॉमिक फ्रीडम फाइटर्स के उम्मीदवार जूलियस मालेमा को महज 44 वोट मिले। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले शुक्रवार को एएनसी और मुख्य विपक्षी दल डेमोक्रेटिक अलायंस (डीए), राष्ट्रीय एकता की सरकार बनाने के लिए एक समझौते पर पहुंचे और समझौते के हिस्से के रूप में श्री रामफोसा को डीए के समर्थन से फिर से चुने जाने की उम्मीद थी। गत 29 मई को हुए आम चुनावों में एएनसी ने नेशनल असेंबली की 400 सीटों में से 159 सीटें हासिल कीं। पिछले 30 साल में पहली बार संसद के निचले सदन में उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिला है।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
