बदरीनाथ हाईवे पर वाहन खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत और कई घायल, बचाव अभियान जारी
देहरादून, शनिवार, 15 जून 2024। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद से पांच किलोमीटर आगे श्रीनगर की ओर बदरीनाथ राजमार्ग पर एक टेंपो ट्रेवलर के गहरी खाई में गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गयी। वाहन में कुल 23 लोग सवार थे। वाहन नोएडा से चोपता जा रहा था। सूचना पर पुलिस प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर बचाव अभियान में जुट गयी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे को लेकर दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि रुद्रप्रयाग में टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
