पश्चिम बंगाल में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट से लगी आग, चार लोग झुलसे
कोलकाता, शनिवार, 15 जून 2024। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में शनिवार को एक इमारत में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट से होने से आग लग गई जिससे दो महिलाओं सहित चार लोग झुलस गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आज सुबह महेशतला इलाके में यह घटना उस दौरान हुई जब इमारत की ऊपरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट की बालकनी में रखे सिलेंडर में विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारण बालकनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने कहा कि आग लगने से चार लोग झुलस गए जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
