जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर
श्रीनगर, सोमवार, 17 जून 2024। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने रविवार रात जिले के अरागाम इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने बताया कि एक आतंकवादी मारा गया है। उसने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था।
चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा 16-17 जून की रात को गुरीहाजिन, अरागाम बांदीपोरा में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया; एक आतंकवादी मारा गया, अभियान जारी है।” अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी शुरू करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। एक अधिकारी ने पहले कहा था, “मुठभेड़ स्थल पर एक शव देखा गया है, जबकि इलाके में और आतंकवादियों की तलाश जारी है।”
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
