पश्चिम बंगाल के रंगापानी में दुर्घटनास्थल पर ट्रेन सेवाएं बहाल
कोलकाता, मंगलवार, 18 जून 2024। पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के निकट रंगापानी में अप और डाउन दोनों लाइनों पर मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद मंगलवार को ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गयीं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। सोमवार को सुबह एक मालगाड़ी ने अगरतला-सियालदह कंचनजंघा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना के बाद से ही इस मार्ग रेल परिचालन बाधित हो गया था।
कटिहार के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) एस. कुमार ने बताया कि डाउन लाइन पर ट्रेन सेवाएं सोमवार रात को बहाल कर दी गईं और अप लाइन पर डीजल इंजन से चलने वाली ट्रेन सेवाएं मंगलवार सुबह फिर से शुरू कर दी गईं। उन्होंने कहा कि अप लाइन में इलेक्ट्रिक इंजन के जरिये संचालक को भी आज ही शुरू किया जाएगा। सोमवार शाम को दुर्घटनास्थल का दौरा करने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह पूर्वोत्तर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली मुख्य लाइन है, इसलिए इस मार्ग पर जल्द से जल्द सेवाएं बहाल करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
