नीट परीक्षा विवाद: आम आदमी पार्टी की युवा शाखा ने धर्मेंद्र प्रधान के आवास के बाहर किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, बुधवार, 19 जून 2024। आम आदमी पार्टी (आप) की युवा शाखा ने बुधवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और कथित अनियमितताओं के आरोपों के चलते राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को रद्द करने की मांग की। आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा, ‘परीक्षा के संचालन में कथित अनियमितताओं के कारण छात्र प्रभावित हुए हैं। हम मांग करते हैं कि नीट परीक्षा मामले की जांच समयबद्ध तरीके से और उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में की जाए।’ संजीव झा ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा रद्द की जानी चाहिए।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
