तमिलनाडु में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या 47 हुयी
चेन्नई, शुक्रवार, 21 जून 2024। तमिलनाडु में कल्लकुरिची जिले के करुणापुरम गांव में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 47 हो गयी। राज्य सरकार ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए और शोक संतप्त परिवारों को दस-दस लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार लगभग 165 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव की लगभग हर गली में मौत हुयी है। गांव में गुरुवार से मातम छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने मंगलवार रात को पाउच में बेची गई जहरीली शराब पी थी और इसके बाद जलन की शिकायत की। रिपोर्टों के अनुसार उनमें से कई बेहोश हो गए। मौतों का कारण बनने वाले मेथनॉल की आपूर्ति करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा करते हुए मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कहा कि अब तक इस घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Similar Post
-
बंगाल सरकार, मुख्यमंत्री के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी को लेकर कोलकाता पुलिस का निरीक्षक निलंबित
कोलकाता, मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श ...
-
हरियाणा के कुछ हिस्सों में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’
चंडीगढ़, मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बो ...
-
नोएडा में कपड़ा निर्यात कंपनी में भीषण आग, अंदर फंसे दो लोगों को सुरक्षित निकाला
नोएडा (उत्तर प्रदेश), मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। नोएडा में कपड़ा नि ...
