दिल्ली जल संकट पर आप प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल सक्सेना से मुलाकात की
नई दिल्ली, रविवार, 24 जून 2024। आम आदमी पार्टी (आप) के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को लेकर रविवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना से मुलाकात की और कहा कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि इस मुद्दे को हरियाणा सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज, आप सांसद संजय सिंह और आप विधायक सोमनाथ भारती 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे जिसने सक्सेना से मुलाकात की। भारद्वाज ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मानसून 28 जून के आसपास आने की उम्मीद है। शिमला समेत हिमाचल प्रदेश में बारिश शुरू हो चुकी है। यह एक सप्ताह की बात है। हमने उनसे इस एक सप्ताह के लिए दिल्ली को पानी दिलाने का अनुरोध किया है।’’ भारद्वाज ने कहा कि सक्सेना ने उन्हें इस मामले में हरियाणा सरकार से बात करने का आश्वासन दिया है।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
