आप ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार कर संसद परिसर में किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, गुरुवार, 27 जून 2024। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण का बहिष्कार कर संसद परिसर में प्रदर्शन किया। आप ने एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जांच एजेंसियों के दुरुपयोग को रोकना चाहिए। हर राज्य में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं और दलों को प्रताड़ित करने के लिए हो रहा है। आप के राज्यसभा सासंद संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने सरकार के लिखे भाषण का बहिष्कार किया है। राष्ट्रपति के प्रति हमारा पूरा सम्मान है। सिंह के अलावा आप सासंद डॉ. संदीप पाठक, एनडी गुप्ता समेत पार्टी के अन्य सासंद भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
