कर्नाटक में वैन खड़ी ट्रक से टकरायी, 13 की मौत
हावेरी, शुक्रवार, 28 जून 2024। कर्नाटक में हावेरी जिले के गुंडेनहल्ली में शुक्रवार तड़के एक वैन के खड़ी ट्रक से टकरा जाने से 13 लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना करीब 03:45 बजे उस समय हुई , जब एक वैन राष्ट्रीय राजमार्ग 48 के किनारे खड़ी एक ट्रक से टकरा गयी। दुर्घटना में वैन में सवार 17 यात्रियों में से 11 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घायलों को हावेरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को आईसीयू में रख गया है।
Similar Post
-
केरल कांग्रेस (जे) को सरकार में पी. जे. जोसेफ को उचित सम्मान मिलने की उम्मीद : मॉन्स जोसेफ
कोट्टायम, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। केरलम सरकार में जल संसाध ...
-
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान के बीच दिल्ली मेट्रो ने 12 स्टेशन बंद किए गए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) और कुछ छ ...
-
ओमप्रकाश राजभर ‘वोट के सौदागर’, 2027 में ‘ब्लैकमेलिंग’ नहीं चलेगी : रमाशंकर राजभर
नई दिल्ली, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के सा ...
