‘आप’ ने हवाई अड्डा हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों को एक करोड़ रुपये देने की मांग की
नई दिल्ली, शुक्रवार, 28 जून 2024। आम आदमी पार्टी (आप) ने हवाई अड्डे की छत का एक हिस्सा गिरने की घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है। ‘आप’ के नेता जैस्मीन शाह ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को आगे आकर घटना का कारण बताना चाहिए। उन्होंने कहा, “आज एक बेहद दर्दनाक घटना घटी। दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा ढह गया। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा या देश के अन्य हवाई अड्डे केंद्र सरकार के भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के तहत आते हैं। इस घटना में लगभग आठ लोग घायल हुए हैं और एक की मौत हुई है।” शाह ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा, “ हम घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजन को एक करोड़ रुपये जबकि घायलों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग करते हैं।” शुक्रवार को हुई इस घटना के चलते कई लोग हवाई अड्डे पर फंस गए। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
