ट्रक-कार की टक्कर से चार मरे , एक गंभीर
होशियारपुर, शनिवार, 29 जून 2024। पंजाब के होशियारपुर में टांडा के अड्डा सारां के पेट्रोल पंप के पास शनिवार को ट्रक और कार की टक्कर से चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कार में सवार लोग टांडा से पीजीआई चंडीगढ़ जा रहे थे । इसी दौरान अड्डा सरां के पास कार की ट्रक से टक्कर हो गई। घटना में एक बच्चे, दो पुरुष और एक महिला की मौत हो गयी। मृतकों में से एक की पहचान जम्मू निवासी फारूक के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अग्रिम जांच शुरू कर दी है।
Similar Post
-
धनशोधन मामले में संज्ञान लेने के आदेश को रद्द करने की आईएएस अफसर की याचिका पर 15 सितंबर को सुनवाई
नई दिल्ली, शनिवार, 12 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय 15 सितंबर को आ ...
-
‘ब्रिक्स’ के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर उत्तर प्रदेश के सोनौली में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी
महराजगंज, शनिवार, 12 सितंबर 2026। दिल्ली में ‘ब्रिक्स’ शिखर ...
-
मणिपुर में 154 ग्राम मादक पदार्थ जब्त, म्यांमा का नागरिक पकड़ा गया
इंफाल, शनिवार, 12 सितंबर 2026। मणिपुर के चूडाचांदपुर जिले में 154 ...
