श्रीनिवास का अंतिम संस्कार रविवार को राजकीय सम्मान के साथ
हैदराबाद, शनिवार, 29 जून 2024। तेलंगाना के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डी. श्रीनिवास का रविवार को निजामाबाद में उनके पैतृक स्थान पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका शनिवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से जुबली हिल्स स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने राज्य की मुख्य सचिव शांति कुमारी को श्रीनिवास का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने शहर में जुबली हिल्स स्थित उनके आवास पर श्रीनिवास को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Similar Post
-
यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा का बड़ा बयान, कहा-विधानसभा चुनाव में जीत जरूरी, सीट नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई ...
-
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पांच नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
अमरावती, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पांच ...
-
बिहार में बाढ़ : पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले-गाद नासा ने नहीं, बिहार की व्यवस्था ने जमा की
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश ...
