लद्दाख में बाढ़ के कारण पांच सैनिकों की मौत पर राहुल, प्रियंका ने दुख जताया
नई दिल्ली, शनिवार, 29 जून 2024। राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाद्रा ने लद्दाख में श्योक नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण टी-72 टैंक के डूब जाने से पांच सैनिकों की मौत होने पर शनिवार को गहरा दुख व्यक्त किया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि सैन्यकर्मियों की मौत की खबर अत्यंत दुखद है। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘लद्दाख में टैंक के नदी पार करने के सैन्य अभ्यास के दौरान हुए हादसे में भारतीय सेना के पांच जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘सभी शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजन के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। दुख की इस घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं। उनका समर्पण, सेवा और बलिदान देश सदा याद रखेगा।’’ प्रियंका गांधी ने भी सैन्यकर्मियों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘…लद्दाख में अचानक आई बाढ़ में सेना के पांच जवानों के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे वीर जवानों के इस सर्वोच्च बलिदान के लिए देश सदैव उनका और उनके परिवारों का ऋणी रहेगा।’’
Similar Post
-
केजरीवाल ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र, कहा: न्याय होता हुआ दिखना भी चाहिए
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्र ...
-
सरकार ने बाल पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए, 31 जुलाई अंतिम तिथि
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। सरकार ने सोमवार को बच्चों की अ ...
-
अजहरुद्दीन ने विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली
हैदराबाद, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अज ...
