दिल्ली: बारिश के बाद बंद हुई प्रगति मैदान सुरंग फिर से खुली
नई दिल्ली, सोमवार, 01 जुलाई 2024। दिल्ली में पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश के बाद जलभराव के कारण बंद की गई प्रगति मैदान सुरंग सोमवार को जनता के लिए फिर से खोल दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने कहा कि सफाई के बाद सोमवार को सुरंग यातायात के लिए सामान्य हो गई। यह सुरंग 28 जून से बंद थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, 28 जून को सफदरजंग वेधशाला में 228.1 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई, इसके बाद लोधी रोड में 192.8 मिमी, रिज क्षेत्र में 150.4 मिमी, पालम में 106.6 मिमी और आयानगर में 66.3 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। अठाईस जून के सुबह आठ बजे तक पूरे हुए 24 घंटों में 228.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो जून की औसत बारिश 74.1 मिमी से तीन गुना से अधिक थी और 1936 के बाद से इस महीने की सबसे अधिक बारिश थी। लोक निर्माण विभाग ने कहा कि उसे जलभराव वाले क्षेत्रों से 200 से अधिक फोन आए। घंटों बाद मिंटो ब्रिज अंडरपास और शहर के कई अन्य हिस्सों से पानी निकाला गया।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
