पूर्व डीजीपी लाठर राजस्थान के मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त
जयपुर, शुक्रवार, 05 जुलाई 2024। मोहनलाल लाठर को राजस्थान का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है जो कि राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रह चुके हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही तीन सूचना आयुक्त भी नियुक्त किए गए हैं। राजभवन के बयान के अनुसार राज्यपाल ने मोहनलाल लाठर को मुख्य सूचना आयुक्त पद पर नियुक्ति प्रदान की है। इसके साथ ही सुरेश चंद गुप्ता, महेंद्र कुमार पारख और टीकाराम शर्मा को सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त और आयुक्त पदों पर इनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने से तीन वर्ष की अवधि अथवा 65 वर्ष की आयु जो भी पहले हो, के लिए की गई है। भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी लाठर राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रह चुके हैं। वे नवंबर 2022 में डीजीपी पद से सेवानिवृत्त हुए थे और जनवरी 2023 में उन्हें सूचना आयुक्त बनाया गया था।
Similar Post
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
-
विहिप ने अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर की कार्रवाई का स्वागत किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने ...
