राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई
रांची, शुक्रवार, 05 जुलाई 2024। झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने आज राजभवन स्थित बिरसा मंडप में न्यायमूर्ति डॉ० विद्युत रंजन षड़ंगि को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश को शपथ लेने के उपरांत हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी। इससे पूर्व मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) प्रधान सचिव वंदना दादेल ने न्यायमूर्ति डॉ० विद्युत रंजन षड़ंगि का झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा । इसके बाद राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी द्वारा मुख्य न्यायाधीश को शपथ ग्रहण आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, भारतीय प्रशासनिक व पुलिस सेवा के वरीय अधिकारीगण तथा झारखंड उच्च न्यायालय के पदाधिकारीगण व वरीय अधिवक्तागण मौजूद थे।
Similar Post
-
केजरीवाल ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र, कहा: न्याय होता हुआ दिखना भी चाहिए
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्र ...
-
सरकार ने बाल पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए, 31 जुलाई अंतिम तिथि
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। सरकार ने सोमवार को बच्चों की अ ...
-
अजहरुद्दीन ने विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली
हैदराबाद, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अज ...
