ऑटो-ट्रक भिड़ंत में चार महिलाओं की मृत्यु
शहडोल, शनिवार, 06 जुलाई 2024। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक ऑटो और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में चार महिलाओं की मौत हो गई। कल देर रात हुए इस हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हेंं शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बुढ़ार थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकरिया गांव के पास कल रात लगभग 10 बजे शहडोल से अमलाई जा रहे ऑटो की सामने से आ रहे हाइवा से टक्कर हो गई। हादसे में चार महिलाओं स्थानीय निवासी रिया, रोशनी, ममता और सुशीला की मौत हो गई। दुर्घटना का कारण सड़क के पशु को बचाने के चक्कर में ऑटो का सामने से आ रहे ट्रक से टकरा कर पलटना बताया जा रहा है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
