दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा, हल्की वर्षा की संभावना
नई दिल्ली, शनिवार, 06 जुलाई 2024। दिल्ली में शनिवार सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान किया है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 64 दर्ज किया गया जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
