मायावती ने आर्मस्ट्रांग की हत्या की निंदा की
नई दिल्ली, शनिवार, 06 जुलाई 2024। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने अपनी पार्टी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के आर्मस्ट्रांग की शुक्रवार को चेन्नई में हत्या की तीव्र निन्दा की और राज्य सरकार से दोषियों को गिरफ्तार कर उन्हें सजा दिलाने की मांग की। सुश्री मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा 'तमिलनाडु राज्य बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के अध्यक्ष श्री के. आर्मस्ट्रांग की उनके चेन्नई स्थित घर के बाहर नृशंस हत्या अत्यंत निंदनीय है। पेशे से वकील श्री आर्मस्ट्रांग राज्य में एक मजबूत दलित आवाज के रूप में जाने जाते थे। राज्य सरकार को दोषियों को सजा देनी चाहिए।'
Similar Post
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
-
विहिप ने अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर की कार्रवाई का स्वागत किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने ...
