जम्मू से 5,800 तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना
जम्मू, शनिवार, 06 जुलाई 2024। अमरनाथ यात्रा के लिए 5,800 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक और जत्था शनिवार सुबह जम्मू के दो आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के बीच तड़के 2:50 और 3:50 बजे 245 वाहनों के दो अलग-अलग काफिलों में 1,118 महिलाओं और 18 बच्चों समेत कुल 5,876 तीर्थयात्रियों का नौवां जत्था भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि 3,759 तीर्थयात्रियों का एक जत्था 134 वाहनों के काफिले में पहलगाम के लिए रवाना हुआ, जबकि 111 वाहनों पर सवार 2,117 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था बालटाल के लिए रवाना हुआ। अमरनाथ यात्रा 52 दिन की है। यह अनंतनाग जिले के पहलगाम और गंदेरबल जिले के बालटाल से 29 जून को शुरू हुई। इस साल यह यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या डेढ़ लाख से अधिक हो गई है।
Similar Post
-
केजरीवाल ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र, कहा: न्याय होता हुआ दिखना भी चाहिए
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्र ...
-
सरकार ने बाल पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए, 31 जुलाई अंतिम तिथि
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। सरकार ने सोमवार को बच्चों की अ ...
-
अजहरुद्दीन ने विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली
हैदराबाद, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अज ...
